SIP Calculator – Calculate SIP Returns & Maturity Amount Online Free
SIP Calculator
SIP Calculator क्या है?
हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह समय रहते अपने और अपने परिवार के लिए एक बड़ा फंड (Wealth) तैयार कर सके। और उस वेल्थ का उपयोग भविष्य में कर सके चाहे बच्चों की पढ़ाई हो, घर खरीदना हो या रिटायरमेंट की योजना हो । और इस सपने को पूरा करने में आज प्रमुख भूमिका निभाता है SIP (Systematic Investment Plan) जो कि वर्तमान दौर में संपत्ति बनाने का सबसे अनुशासित और लोकप्रिय माध्यम बन चुका है।
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि SIP में हर महीने ₹500, ₹1000 या ₹5000 जमा करने पर 5, 10 या 20 साल बाद आपको कुल कितना पैसा मिलेगा, तो हमारे free online Hindi Calculator Point के SIP Calculator से आप आसानी से सटीक जानकारी देख सकते हैं जिसमें बिना किसी जटिल गणित के अपना कुल निवेश, अनुमानित ब्याज और मैच्योरिटी राशि देख सकते हैं तथा अपनी पूरी रिपोर्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं ।
एसआईपी क्या है? (What is SIP (Systematic Investment Plan))
एसआईपी (SIP) म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक व्यवस्थित तरीका है। इसमें ऐसी व्यवस्था है कि आपको एकमुश्त (Lump sum) बड़ी रकम लगाने की ज़रूरत नहीं होती। इसके बजाय आप हर महीने अपनी बचत के अनुरूप एक तय राशि (जैसे ₹500 या ₹1,000) अपनी पसंद की म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। वर्तमान में ऑटो-डेबिट के जरिए भी आप यह सुविधा ले सकते हैं।
इस निवेशित SIP के माध्यम से आपका पैसा शेयर बाजार के विभिन्न सेक्टर्स में निवेश होता है, जिससे लंबे समय में चक्रवृद्धि (Compounding) और रुपी-कॉस्ट एवरेजिंग (Rupee-Cost Averaging) का भरपूर लाभ मिलता है।
SIP कैलकुलेटर का
उपयोग कैसे करें? (Step-by-Step Guide to use SIP Calculator)
हमारी वेबसाइट हिन्दी कैलकुलेटर पॉइंट पर उपलब्ध SIP कैलकुलेटर टूल का इस्तेमाल करना बेहद आसान है:
1. मासिक निवेश दर्ज करें (Monthly Investment):- सबसे पहले इनपुट बॉक्स में वह रकम डालें जो आप हर महीने निवेश करना चाहते हैं (उदाहरण: 5000)।
2. अपेक्षित रिटर्न दर्ज करें (Expected Return Rate %):- सालाना अनुमानित रिटर्न प्रतिशत भरें (आमतौर पर इक्विटी म्यूचुअल फंड में 12% से 15% का दीर्घकालिक अनुमान माना जाता है अथवा आपका सर्विस प्रोवाइडर जो भी ऑफर आपको दे रहा हो वह आप भर सकते हैं)।
3. समय अवधि चुनें (Time Period in Years):- आप जितने वर्षों के लिए निवेश जारी रखना चाहते हैं, वह वर्ष संख्यात्मक रूप से दर्ज करें (जैसे: 10, 15 या 20 वर्ष)।
4. 'Calculate
SIP' बटन दबाएं:- अब सबसे नीचे की ओर दिए गए बटन “Calculate
SIP” को क्लिक करें, क्लिक करते ही स्क्रीन पर तीन वैल्यू दिखेंगी:
a). Total Investment: आपकी अकाउंट में कुल
कितना पैसा जमा हुआ।
b). Estimated Returns: आपकी जमा राशी पर आपको अनुमानित कितना मुनाफा मिल सकता है।
c). Maturity Value: तय समय पूरा होने पर आपके जेब में कुल कितनी रकम आएगी।
5. 'Download PDF' पर क्लिक करें:- अपने भविष्य के ज़रूरत और वित्तीय प्रबंधन के लिए रिकॉर्ड के रूप में इस पूरी गणना को एक क्लिक में PDF के रूप में सुरक्षित सेव करें।
SIP कैलकुलेटर का
गणित (Formula for SIP
Calculation)
एसआईपी कैलकुलेटर
से मैच्योरिटी राशि निकालने के लिए निम्नलिखित चक्रवृद्धि सूत्र का उपयोग किया जाता
है:
FV = P x [{(1+r)n-1}/r]
x (1+r)
यहाँ पर संकेतो के अर्थ हैं -
i). FV (Future Value): भविष्य में मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि
ii). P (Payment Amount): हर महीने निवेश की जाने वाली राशि
iii). r (Periodic Rate of Return): मासिक ब्याज दर
iv). n (Number of Payments): कुल महीनों की संख्या
SIP में निवेश करने
के मुख्य फायदे (Profit on SIP)
1. कम्पाउंडिंग की शक्ति (Power of Compounding):- जब आपके मुनाफे पर भी मुनाफा जुड़ने लगता है, तो लंबी अवधि में छोटा सा निवेश भी बड़ा संसाधन बन जाता है।
2. रुपी-कॉस्ट एवरेजिंग (Rupee Cost Averaging):- यह बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है जैसे कि जब बाज़ार गिरता है तो आपको अधिक यूनिट्स मिलती हैं और जब बाज़ार चढ़ता है तो आपकी संपत्ति का मूल्य बढ़ता है। लम्बे समय के लिए इससे मार्केट में टाइम देने की चिंता खत्म हो जाती है।
3. अनुशासित बचत (Disciplined Saving):- हर महीने एक निश्चित तिथि को तय राशि स्वत: कट जाता है इससे फालतू खर्चों पर लगाम लगती है और प्रक्रिया स्वचालित रूप से चलते रहती है, इसमें निवेशक भी अनुशासित होकर अपने खाते में पर्याप्त पैसा ज़रूर रखता है।
4. कम रकम से शुरुआत (No need for big capital):- इसमें किसी बड़ी धन राशि की आवश्यकता नहीं होती आप मात्र ₹500 प्रति माह से अपना वित्तीय सफर शुरू कर सकते हैं। यह और भी कम हो सकता है इसके बारे में आप अपने सर्विस प्रोवाइडर से पता कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Frequently Asked Questions - FAQs)
प्रश्न 1. क्या SIP में रिटर्न की गारंटी होती है?
उत्तर - नहीं। म्यूचुअल फंड का रिटर्न शेयर बाज़ार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। इसमें फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह कोई तय गारंटी नहीं होती, लेकिन ऐतिहासिक रूप से 7–10 साल की लंबी अवधि में इसने 12% से 15% तक का औसत रिटर्न दिया है।
प्रश्न 2. क्या मैं अपनी SIP की राशि को बीच में घटा या बढ़ा सकता हूँ?
उत्तर - हाँ। अधिकांश फंड हाउस आपको 'Step-up SIP' की सुविधा देते हैं, जिससे आप अपनी आय बढ़ने पर हर साल निवेश बढ़ा सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर आप इसे कम भी कर सकते हैं।
प्रश्न 3. क्या ज़रूरत पड़ने पर SIP से पैसे निकाले जा सकते हैं?
उत्तर - हाँ, ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड स्कीमों में आप जब चाहें अपनी यूनिट्स बेचकर (Redeem करके) पैसे अपने बैंक खाते में मंगा सकते हैं। केवल ELSS (टैक्स सेवर फंड) में 3 साल का अनिवार्य लॉक-इन पीरियड होता है।
प्रश्न 4. क्या SIP में कोई पेनल्टी लगती है अगर किसी महीने खाते में बैलेंस न हो?
उत्तर - म्यूचुअल फंड कंपनी कोई पेनल्टी नहीं लगाती और न ही आपकी SIP बंद होती है। हालांकि, बैंक की तरफ से ऑटो-डेबिट बाउंस होने का मामूली चार्ज लग सकता है।
प्रश्न 5. SIP और Lumpsum (एकमुश्त निवेश) में क्या अंतर है?
उत्तर - SIP में पैसा हर महीने किश्तों में लगाया जाता है, जिससे बाज़ार जोखिम कम होता है। Lumpsum में एक ही बार में सारा पैसा निवेश कर दिया जाता है, जो बाज़ार के ऊंचे स्तर पर जोखिम भरा हो सकता है।
प्रश्न 6. SIP शुरू करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?
उत्तर - आपको एक बैंक खाता, पैन कार्ड और ऑनलाइन KYC पूरा करने के लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 7. क्या SIP पर टैक्स लगता है?
उत्तर - इक्विटी फंड्स में 1 साल से अधिक समय तक रखे गए निवेश पर ₹1.25 लाख से अधिक के मुनाफे पर 12.5% की दर से लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स (LTCG) लागू होता है। 1 साल से कम की अवधि पर 20% शॉर्ट-टर्म टैक्स (STCG) लगता है।
प्रश्न 8. बेहतर रिटर्न के लिए कौन सी म्यूचुअल फंड कैटेगरी सही है?
उत्तर - यदि आपका लक्ष्य 7 वर्ष से अधिक का है, तो लार्ज एंड मिड कैप, फ्लेक्सी कैप या मल्टी कैप फंड्स संतुलन और बेहतर ग्रोथ के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।
प्रश्न 9. क्या SIP कैलकुलेटर मुद्रास्फीति (Inflation) को भी घटाता है?
उत्तर - यह बेसिक कैलकुलेटर केवल नॉमिनल रिटर्न दिखाता है। वास्तविक क्रय-शक्ति का आकलन करने के लिए आपको अनुमानित रिटर्न में से 5% से 6% मुद्रास्फीति दर घटाकर योजना बनानी चाहिए।
प्रश्न 10. क्या SIP कैलकुलेटर से रिपोर्ट डाउनलोड करना पूरी तरह सुरक्षित और मुफ़्त है?
उत्तर - हाँ,
हमारी वेबसाइट Hindi Calculator Point पर यह एसआईपी कैलकुलेटर और इसकी PDF रिपोर्ट पूरी तरह मुफ़्त और सुरक्षित है। कोई
भी डेटा सर्वर पर स्टोर नहीं किया जाता।
प्रश्न 11. SIP Calculator कितना सटीक होता है?
उत्तर - यह अनुमानित रिटर्न
के आधार पर गणना करता है। वास्तविक रिटर्न बाजार पर निर्भर करता है।
प्रश्न 12. SIP में कितना निवेश करना चाहिए?
उत्तर - अपनी आय और वित्तीय
लक्ष्यों के अनुसार निवेश करें।



0 टिप्पणियाँ