EMI क्या है?
What is EMI ?
भारत में ज्यादातर
मध्यमवर्ग के लोग रहते हैं और आज के समय में घर, गाड़ी, शिक्षा या किसी
अन्य जरूरत के लिए अक्सर Loan लेते हैं। Loan लेने के बाद हर महीने बैंक को एक निश्चित
राशि चुकानी पड़ती है, जिसे EMI (Equated Monthly Installment= ईएमआई) कहा जाता है।
किसी भी प्रकार का
लोन लेने से पहले अपने आय का प्रबंधन कर लेना उचित रहता है जैसे की अगर आप कोई Loan लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह
जानना जरूरी है कि आपकी मासिक किस्त कितनी होगी, कितना ब्याज देना पड़ेगा और Loan कितने समय में पूरा होगा। इसके लिए EMI Calculator एक बहुत उपयोगी Online Tool है। जो हमारे HIndi Calculator Point पर निशुल्क उपलब्ध है।
इस लेख में हम
जानेंगे कि EMI क्या है?, EMI Calculator क्या होता है?, EMI कैसे Calculate होती है?, EMI Formula क्या है? और Loan EMI कम कैसे करें।
EMI क्या है?
EMI का पूरा नाम = Equated Monthly Installment है।
हिन्दी में = समान
मासिक किस्त
EMI वह निश्चित राशि होती है जो ऋणी (Borrower = Loan लेने वाला व्यक्ति) हर महीने बैंक या Financial Institution (वित्तीय संस्थान) को Loan चुकाने के लिए देता है।
EMI में दो चीजें शामिल होती हैं:
- Principal Amount (मूल राशि)
- Interest Amount (ब्याज राशि)
किस्त के शुरुआत
की EMI में ब्याज का हिस्सा ज्यादा होता है और
जैसे-जैसे Loan चुकता होते जाता है, EMI में मूलधन (Principal) का हिस्सा बढ़ने लगता है।
EMI Calculator क्या है?
EMI Calculator एक Online Calculator है जिसकी मदद से आप किसी भी ऋण (Loan) की मासिक किस्त (Monthly EMI) आसानी से निकाल सकते हैं।
इसके लिए EMI Calculator में आपको कुछ जानकारी भरनी होती है:
- ऋण राशि या मूलधन (Loan Amount)
- ब्याज दर (Interest Rate)
- ऋण की अवधि (Loan Tenure)
इन जानकारी के
आधार पर Calculator आपको बताता है:
- मासिक किस्त (Monthly EMI)
- कुल ब्याज (Total Interest)
- कुल भुगतान राशि (Total Payment)
इससे Loan लेने से पहले आपको अपने मासिक बजट और
पैसों के प्रबंधन का अंदाजा लग जाता है।
अपने ऋण राशि के
लिए EMI जानने के लिए यहाँ
Click करें.....
EMI Calculator का उपयोग क्यों
करें?
EMI Calculator इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं:
1. सही बजट प्रबंधन (Budget Planning)
Loan लेने से पहले आपको
पता चल जाता है कि हर महीने कितनी राशि EMI के लिए देनी होगी और आपके पास शेष राशि
से अन्य जरुरी खर्च हेतु कितना सामंजस्य करना होगा।
2. ऋण की तुलना (Loan Compare) करना आसान
आप अलग-अलग Bank के Interest Rate के अनुसार EMI Compare कर सकते हैं। साथ ही बैंक अपने ऋण
प्रक्रिया के लिए प्रोसेसिंग फीस भी लेता है वह कितना होगा।
3. ब्याज (Interest) का पता चलता है
हमारा EMI
Calculator बताता है कि पूरे ऋण
अवधि (Loan Period) में कितना ब्याज
देना पड़ेगा। इसे समझने के लिए लिस्ट और पाई चार्ट भी यहाँ दिए गये हैं।
4. समय की बचत
मासिक किस्त और ब्याज की राशि का Manual Calculation करने की जरूरत नहीं पड़ती।
EMI कैसे Calculate होती है?
EMI निकालना मुख्य रूप से तीन चीजों पर निर्भर करती है:-
1. मूलधन या ऋण राशि (Loan Amount)
जितना ज्यादा मूलधन या ऋण राशि (Loan Amount) होगा, EMI किस्त उतनी ज्यादा होगी।
2. ब्याज दर (Interest Rate)
ब्याज दर (Interest Rate) बढ़ने पर EMI किस्त बढ़ जाती है।
3. ऋण अवधि (Loan Tenure)
ऋण (Loan) की अवधि ज्यादा
रखने पर EMI कम हो सकती है लेकिन कुल ब्याज ज्यादा
देना पड़ सकता है, अर्थात् किस्त की राशि कम होगी मगर किस्तों कीसंख्या बढ़ जायेगी।
अपने ऋण राशि के
लिए EMI जानने के लिए यहाँ
Click करें.....
EMI Formula क्या है?
EMI Calculate करने के लिए एक सूत्र (Formula) का उपयोग किया
जाता है। यह सूत्र नीचे दिया गया है।
EMI निकालने के लिए Formula:
EMI = P × R × (1+R)^N / ((1+R)^N - 1)
जहां:
P = Loan Amount (मूलधन)
R = Monthly Interest Rate (मासिक ब्याज दर)
N = Loan Tenure (Months) (ऋण की अवधि महीनों में)
हालांकि इस Formula से Calculation करना हर किसी के लिए MANUALY आसान नहीं होता, इसलिए Online EMI Calculator का उपयोग किया जाता है।
EMI Calculator कैसे इस्तेमाल
करें?
EMI Calculator इस्तेमाल करना बहुत आसान है:
Step 1: Loan Amount डालें
उदाहरण: ₹5,00,000
Step 2: Interest Rate भरें
उदाहरण: 10% प्रति वर्ष
Step 3: Loan Tenure चुनें
उदाहरण: 5 साल
Step 4: Calculate
Button दबाएं
इसके बाद आपको Monthly EMI मिल जाएगी।
Step 5: यदि आप निर्धारित EMI के साथ अतिरिक्त राशि भी जमा करना
चाहते हैं तो वो भी भर सकते हैं इससे आपके इएमआई पर क्या फर्क पड़ता है यह भी
तुलनात्मक देख सकते हैं।
अपने ऋण राशि के
लिए EMI जानने के लिए यहाँ
Click करें.....
Loan EMI क्या होती है?
जब हम Bank से ऋण (Loan) लेते हैं तो बैंक हमको एक निश्चित समय के
लिए पैसा देता है।
उस पैसे को वापस
करने के लिए हर महीने हम जो भुगतान करते हैं उसे Loan EMI कहते हैं।
Loan EMI अलग-अलग प्रकार की हो सकती है:
- Home Loan EMI
- Car Loan EMI
- Personal Loan EMI
- Education Loan EMI
- Business Loan EMI
Home Loan EMI Calculator क्या है?
Home
Loan EMI Calculator की मदद से घर खरीदने के लिए लिए गए Loan की Monthly EMI पता की जा सकती है।
Home Loan की अवधि आमतौर पर लंबी होती है इसलिए EMI Calculate करना बहुत जरूरी होता है। इसमें ब्याज दर
इसी कारण अपेक्षाकृत कम भी होता है।
Home
Loan EMI Calculator से आप जान सकते हैं:
- कितनी EMI आएगी
- कुल ब्याज कितना होगा
- कुल देय राशि (Total Payment) कितना होगा
Personal Loan EMI Calculator क्या है?
व्यक्तिगत ऋण (Personal Loan) बिना किसी जमानत (Security) के लिया जाने वाला
ऋण (Loan) होता है।
इसमें Interest Rate अक्सर ज्यादा हो सकता है।
Personal
Loan EMI Calculator से आप पहले ही पता कर सकते हैं कि Loan आपकी Income के अनुसार सही है या नहीं।
Car Loan EMI Calculator क्या है?
नई गाड़ी खरीदते
समय लोग Car Loan या Vehicle Loan लेते हैं।
Car Loan/Vehicle
Loan EMI Calculator से:
- वाहन की राशि (Car Price)
- अग्रिम भुगतान (Down Payment)
- ऋण राशि (Loan Amount)
- ब्याज दर (Interest Rate)
उपरोक्त सब के गणना के आधार पर EMI निकाली जा सकती है।
किस्त (EMI) और ब्याज दर (Interest Rate का संबंध)
ब्याज दर (Interest Rate) EMI को सीधा प्रभावित करता है। जैसे
A. अगर Interest Rate बढ़ता है:
- EMI बढ़ सकती है
- कुल देय राशि (Total Payment) बढ़ सकता है
B. अगर Interest Rate कम होता है:
- EMI कम हो सकती है
- ब्याज कम देना पड़ सकता है
इसलिए Loan लेने से पहले ब्याज दर (Interest Rate) का तुलना (Compare) करना जरूरी है।
अपने ऋण राशि के
लिए EMI जानने के लिए यहाँ
Click करें.....
EMI कम कैसे करें?
EMI कम करने के कुछ तरीके:
1. ज्यादा Down Payment करें
अगर आप शुरुआत में ज्यादा पैसा जमा करते हैं तो Loan Amount कम हो जाएगा।
2. कम Interest Rate चुनें
अलग-अलग Bank की ब्याज दर (interest Rate Compare) करें।
3. ऋण अवधि (Loan Tenure) सही चुनें
लंबी अवधि में EMI कम हो सकती है लेकिन ब्याज की कुल राशि बढ़ सकती है।
4. अच्छा Credit Score रखें
बैंक अब अच्छे Credit Score को ऋण देने का आधार बनाती हैं, अच्छे Credit Score से बेहतर ब्याज दर (Interest Rate) मिलने की संभावना
रहती है।
EMI Calculator और Loan Planning
ऋण (Loan) लेना एक बड़ी आर्थिक जिम्मेदारी (Financial Responsibility) होती है।
EMI
Calculator आपको Loan लेने से पहले Planning करने में मदद करता है।
आप पहले ही तय कर
सकते हैं:
- आपकी कमाई (Income) के हिसाब से EMI कितनी होनी चाहिए
- कितना ऋण (Loan) लेना उचित है
- कितने समय में Loan खत्म होगा
EMI Calculator Online क्यों इस्तेमाल
करें?
आज Internet पर कई Free EMI Calculator उपलब्ध हैं। इसमें से हमारे साइट Hindi
Calculator Point पर भी बहुत सारे कैलकुलेटर उपलब्ध हैं उसमे से आप ईएमआई
कैलकुलेटर का फ्री उपयोग कर सकते हैं।
Online EMI Calculator:
·
तेज (Fast) होता है
·
सटीक गणना (Accurate
Calculation) देता है
·
निशुल्क (Free) होता है
·
मोबाइल (Mobile) पर भी आसानी से
चलता है
EMI का उदाहरण
मान लीजिए:
मूलधन (Loan Amount): ₹10,00,000
ब्याज दर (Interest Rate): 10%
ऋण अवधि (Tenure): 5 साल
तो EMI Calculator आपको बताएगा:
·
मासिक किस्त (Monthly EMI)
·
कुल ब्याज (Total Interest)
·
कुल देय राशि (Total Amount
Payable)
इससे Loan लेने से पहले सही फैसला लिया जा सकता है।
EMI Calculator किसके लिए
उपयोगी है?
EMI Calculator इन लोगों के लिए उपयोगी है:
- Home Buyer
- Car Buyer
- Students
- Business Owners
- Personal Loan लेने वाले
निष्कर्ष (Conclusion)
EMI (Equated
Monthly Installment) Loan चुकाने का आसान तरीका है जिसमें ऋण लेने
वाला (Borrower) हर महीने एक
निश्चित राशि जमा करता है।
EMI
Calculator की मदद से आप Loan लेने से पहले अपनी मासिक किस्त (Monthly EMI), कुल ब्याज (Total Interest) और कुल देय राशि (Total Payment) आसानी से जान सकते
हैं।
किसी भी Loan को लेने से पहले EMI Calculation करना आर्थिक प्रबंधन (Financial Planning) के लिए बहुत जरूरी
है।
EMI Calculator FAQ
1. EMI क्या होती है?
उत्तर: EMI का पूरा नाम Equated Monthly Installment अर्थात् समान मासिक किस्त है। ये वह निश्चित राशि है जो Loan लेने वाला व्यक्ति हर महीने बैंक को Loan चुकाने के लिए देता है। इसमें मासिक
ब्याज और मूलधन दोनों ही शामिल होते हैं।
2. EMI Calculator क्या है?
उत्तर: EMI Calculator एक Online Tool है जिसकी मदद से मूलधन (Loan Amount), ब्याज दर (Interest Rate) और अवधि (Tenure) के आधार पर Monthly EMI निकाली जाती है।
3. EMI कैसे Calculate होती है?
उत्तर: EMI Calculate करने के लिए (Loan Amount), ब्याज दर (Interest Rate) और अवधि (Loan Duration) का उपयोग किया जाता है।
4. EMI Formula क्या है?
उत्तर: EMI निकालने के लिए एक गणितीय सूत्र (Formula) का उपयोग किया
जाता है जिसमें (Loan Amount), ब्याज दर (Interest Rate) और अवधि (Loan Tenure) शामिल होते हैं।
5. Loan EMI किन चीजों पर निर्भर करती है?
उत्तर: Loan EMI मुख्य रूप से (Loan Amount), ब्याज दर (Interest Rate) और अवधि (Tenure) पर निर्भर करती है।
6. क्या EMI Calculator Free होता है?
उत्तर: हां, Online
EMI Calculator आमतौर पर Free होता है और कोई भी इसका उपयोग कर सकता
है। हमारे Hindi
Calculator Point के EMI Calculator पर आप निशुल्क इसका प्रयोग कर सकते हैं।
7. Home Loan EMI Calculator क्या है?
उत्तर: Home Loan EMI Calculator घर खरीदने के लिए लिए गए Loan की मासिक (Monthly) किस्त Calculate करने में मदद करता है।
8. Personal Loan EMI Calculator क्या है?
उत्तर: Personal Loan EMI Calculator से Personal Loan की मासिक किस्त (Monthly EMI) और कुल ब्याज राशि (Total Interest) का पता लगाया जा
सकता है।
9. Car Loan EMI Calculator कैसे काम करता है?
उत्तर: इसमें वाहन की कीमत (Car Price), अग्रिम भुगतान (Down Payment), ब्याज दर (Interest Rate) और ऋण अवधि (Loan Period) डालकर EMI Calculate की जाती है।
10. क्या ज्यादा Loan Tenure से EMI कम होती है?
उत्तर: हां, ज्यादा अवधि (Tenure) रखने पर Monthly EMI कम हो सकती है, लेकिन कुल ब्याज ज्यादा देना पड़ सकता है।
11. EMI कम कैसे करें?
उत्तर: ज्यादा Down Payment, कम Interest Rate और सही Loan Tenure चुनकर EMI कम की जा सकती है।
इसके प्रबंधन और चुनाव के लिए ही कैलकुलेटर की आवश्यकता होती है।
12. Interest Rate बढ़ने से EMI पर क्या असर पड़ता है?
उत्तर: Interest Rate बढ़ने से सामान्य रूप से EMI और कुल भुगतान राशि बढ़ जाता है।
13. क्या EMI और Interest अलग-अलग होते हैं?
उत्तर: हां, EMI में मूलधन (Principal Amount) और ब्याज (Interest) दोनों शामिल होते
हैं।
14. Loan लेने से पहले EMI Calculate क्यों करनी चाहिए?
उत्तर: EMI Calculate करने से पता चलता है कि Loan आपकी आय (Income), व्यय (Expanses) और बजट (Budget) के अनुसार सही है या नहीं।
15. Monthly EMI Calculator क्या है?
उत्तर: मासिक ईएमआई कैलकुलेटर (Monthly EMI Calculator) हर महीने भुगतान
की जाने वाली Loan किस्त की Calculation करता है।
16. EMI Calculator में कौन-कौन सी जानकारी डालनी होती है?
उत्तर: इसमें Loan Amount, Interest Rate और Loan Duration डालना होता है।
17. क्या EMI Calculator सही Result देता है?
उत्तर: लगभग हाँ क्योंकि EMI Calculator अनुमानित Result देता है। विभिन्न Bank के Final Charges अलग हो सकते हैं।
18. EMI का Full Form क्या है?
उत्तर: EMI का Full Form = Equated Monthly
Installment है।
19. Loan EMI और Loan Amount में क्या संबंध है?
उत्तर: सीधा सीधा संबंध है क्योंकि Loan Amount बढ़ने पर सामान्य रूप से EMI भी बढ़ जाती है।
20. EMI Calculator का उपयोग कौन कर सकता है?
उत्तर: कोई भी व्यक्ति जो Home Loan, Car Loan, Personal Loan या अन्य Loan लेना चाहता है, EMI
Calculator का उपयोग कर सकता
है।
EMI Calculator, Loan EMI
Calculator, EMI क्या है, EMI कैसे Calculate करें, Home Loan EMI Calculator, Personal Loan
EMI Calculator, Car Loan EMI Calculator, EMI Formula
Hindi, Loan Calculator Online, Monthly EMI
Calculator, Interest Calculator, Loan Payment
Calculator



0 टिप्पणियाँ