RD Calculator
RD
Calculator
आवर्ती जमा (Recurring Deposit) पर ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट ऑनलाइन कैसे निकालें?
धन संचय और सुरक्षित साथ में जोखिम-मुक्त निवेश
की जब भी बात आती है, तो भारतीय परिवारों में आवर्ती जमा यानी Recurring Deposit (RD) सबसे भरोसेमंद
विकल्पों में गिना जाता है। सामान्य रूप से FD आदि के लिए एक आम इंसान के पास एकमुश्त बड़ी रकम
नहीं होती, लेकिन हर महीने ₹500, ₹1000 या ₹5000 जैसी छोटी बचत
आसानी से की जा सकती है।
इसी प्रकार पैसों के सही
संचय के लिए यदि आप भी बैंक या डाकघर (Post Office) में आरडी खाता खुलवाने की योजना बना रहे हैं और
यह जानना चाहते हैं कि एक निश्चित तय समय बाद आपकी जमा पूंजी पर कितना ब्याज
जुड़ेगा, तो हमारे online hindi calculator point के free RD Calculator in Hindi आपके लिए एकदम सटीक और आसान टूल हो सकता है।
आवर्ती जमा या
आर डी क्या होता है? What is RD (Recurring Deposit)
आवर्ती जमा या रेकरिंग डिपॉजिट (RD) बैंकों और
डाकघरों द्वारा दी जाने वाली एक ऐसी सावधि बचत योजना है, जिसमें निवेशक
को हर महीने एक निश्चित राशि तय समय (जैसे 6 महीने से 10 साल) के लिए जमा करनी होती है।
आर
डी जमा के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हैं :-
a. निश्चित रिटर्न: शेयर बाज़ार
के अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव से मुक्त, इसमें पहले से निर्धारित ब्याज दर मिलती है।
b. तिमाही चक्रवृद्धि (Quarterly Compounding): अधिकांशतः भारत
में बैंक और डाकघर RD पर ब्याज की गणना हर तिमाही आधार पर करते हैं, जिससे आपका रिटर्न साधारण ब्याज की तुलना में
अधिक बनता है।
c. अनुशासित बचत: यह उन नौकरीपेशा
और छोटे व्यापारियों के लिए बेहतरीन है जो लम्बे समय के लिए नियमित बचत की आदत
डालना चाहते हैं।
हमारे RD कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें? (How to use
RD Calculator Step-by-Step Guide)
हमारी online free वेबसाइट Hindi
Calculator Point पर उपलब्ध इस टूल से रिटर्न निकालना बेहद आसान है,
इसको कैसे उपयोग करना है उसे step by step समझें :
1. Monthly Deposit (₹) भरें: सबसे पहले इनपुट बॉक्स में वह रकम दर्ज करें जो आप हर महीने जमा करना चाहते
हैं (जैसे ₹200 या ₹5,000)।
2. Annual Interest Rate (%) दर्ज करें: जिस बैंक या पोस्ट ऑफिस में आप RD खाता खोल रहे हैं, उसकी वर्तमान
वार्षिक ब्याज दर डालें, अधिक सटीकता के लिए ब्याज दर की जानकारी हासिल कर लें उदा.
6.5 या 7.1।
3. Tenure (Months में) दर्ज करें: आप जितने वर्षों के लिए RD खाते में जमा करना चाहते हैं उतने वर्षों के लिए
tenure महीनों में दर्ज करें, जैसे 1 साल के लिए 12, 2 साल के लिए 24, या 5 साल के लिए 60 महीने।
4. 'Calculate' बटन पर क्लिक करें: क्लिक करते ही
तुरंत आपके स्क्रीन पर तीन मुख्य परिणाम आ जाएंगे:
a. Total Investment: आपके खाते में कुल
कितना पैसा जमा हुआ।
b. Interest Earned: आपके RD खाते
में बैंक से आपको कुल कितना ब्याज मिला।
c. Maturity Amount: निर्धारित अवधि
पूरी होने पर आपके खाते में कुल कितनी राशि आएगी।
RD मैच्योरिटी की गणना का फॉर्मूला (RD Calculation Formula)
हमारे यहाँ भारतीय बैंकों के नियमों के अनुसार RD पर तिमाही आधार
पर कम्पाउंडिंग होती है। इसके लिए मानक सूत्र इस प्रकार है :
M = P X
[{(1+i)n – 1} / {1 – (1+i)-1/3]
या इस सूत्र के स्थान पर व्यावहारिक बैंकिंग
गणना के लिए भारतीय बैंक का एक और सूत्र इस प्रकार है :
M = P X n + [P
X {n(n+1) / 2} X r/12]
जहाँ सूत्र में :
* M = मैच्योरिटी राशि (Maturity Amount)
* P = मासिक किस्त (Monthly Deposit)
* n = कुल महीनों की संख्या (Tenure in Months)
* r = वार्षिक ब्याज दर
आवर्ती जमा ( आर डी - रेकरिंग डिपॉजिट) के मुख्य लाभ Benefits of RD(Recurring Deposit)
आरडी
(RD) के लिए कुछ लाभदायक बिन्दुओं से हम इसकी स्वीकार्यता को समझ सकते हैं -
1. कम जोखिम (Guaranteed Return):
बैंक या पोस्टऑफिस में जमा आरडी
में 5 लाख रुपये तक की राशि DICGC (Deposit Insurance and Credit
Guarantee Corporation) द्वारा पूरी तरह सुरक्षित और बीमित होती है।
2. ऋण सुविधा (Loan against RD):
वर्तमान में ऐसी व्यवस्था
है कि आपात स्थिति में अपनी आरडी तोड़ने के बजाय आप उस पर 80% से 90% तक का लोन या
ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं।
3. सीनियर सिटीजन्स के लिए अतिरिक्त लाभ:
विशेष सुविधा के अंतर्गत वरिष्ठ
नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
4. किस्त मिस होने पर लचीलापन:
यदि किसी आपातकाल स्थिति या
भूलवश किसी माह आपकी किस्त छूट भी जाती है, तो मामूली जुर्माने के साथ यह क़िस्त अगले महीने
जमा की जा सकती है।
अक्सर पूछे जाने
वाले सवाल (Frequently Asked Questions - FAQs)
प्रश्न 1. RD Calculator क्या काम करता है?
उत्तर - यह कैलकुलेटर आपके द्वारा हर महीने जमा
की जाने वाली राशि, ब्याज दर और महीनों की संख्या के आधार पर मिलने वाले कुल ब्याज और मैच्योरिटी
राशि की सटीक गणना करता है।
प्रश्न 2. बैंक और पोस्ट ऑफिस की आरडी में कौन सी बेहतर है?
उत्तर - डाकघर (Post Office) की 5 वर्षीय आरडी
सरकार समर्थित और सुरक्षित होती है। वहीं कमर्शियल बैंकों में 6 माह से 10 वर्ष तक के
लचीले विकल्प और नेट बैंकिंग की आसान सुविधा मिल जाती है।
प्रश्न 3. क्या आरडी से मिलने वाले ब्याज पर टैक्स (TDS) कटता है?
उत्तर - हाँ। आयकर नियमों के तहत यदि एक वित्तीय
वर्ष में आरडी और एफडी से कुल ब्याज ₹40,000 (वरिष्ठ नागरिकों
के लिए ₹50,000) से अधिक होता है, तो बैंक 10% TDS काटता है।
प्रश्न 4. टीडीएस (TDS) कटने से कैसे
बचा जा सकता है?
उत्तर - यदि आपकी कुल वार्षिक आय टैक्स छूट सीमा
के अंदर है, तो आप बैंक में फॉर्म 15G (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 15H) जमा करके TDS कटने से बच सकते
हैं।
प्रश्न 5. क्या RD की अवधि बीच में बढ़ाई जा सकती है?
उत्तर - नहीं। एक बार खाता खुलते समय जो समय
अवधि (Tenure)
तय हो जाती है, उसे बीच में बदला नहीं जा सकता। अवधि पूरी होने
पर आप नई RD शुरू कर सकते हैं।
प्रश्न 6. क्या समय से पहले (Premature) आरडी तोड़ी जा
सकती है?
उत्तर - हाँ, आवश्यकता पड़ने पर आरडी को मैच्योरिटी से पहले
बंद किया जा सकता है। हालांकि, बैंक इसके लिए लागू ब्याज दर में 0.5% से 1% तक की पेनाल्टी
काटते हैं।
प्रश्न 7. क्या आरडी की मासिक किस्त को बीच में बदला जा
सकता है?
उत्तर - साधारण आरडी में मासिक किस्त फिक्स रहती
है। अगर आप हर महीने अलग-अलग रकम जमा करना चाहते हैं, तो आप बैंकों की
'फ्लेक्सी आरडी'
(Flexi RD) चुन सकते हैं।
प्रश्न 8. RD पर ब्याज की गणना कैसे होती है?
उत्तर - भारत में अधिकांश वित्तीय संस्थानों
द्वारा आरडी पर ब्याज की गणना हर तीन महीने (त्रैमासिक कम्पाउंडिंग) पर की जाती
है।
प्रश्न 9. न्यूनतम कितने रुपये से आरडी शुरू की जा सकती है?
उत्तर - पोस्ट ऑफिस और अधिकांश सरकारी व निजी
बैंकों में आप मात्र ₹100 प्रति माह से भी आरडी खाता शुरू कर सकते हैं।
प्रश्न 10. क्या Hindi Calculator Point का यह टूल इस्तेमाल करने के
लिए मुफ़्त है?
उत्तर - हाँ, हमारी वेबसाइट पर दिया गया RD कैलकुलेटर 100% मुफ़्त, सुरक्षित और
बिना किसी लॉगिन के तुरंत गणना करने की सुविधा देता है।
0 टिप्पणियाँ