BMI Calculator
Calculate your Body Mass Index (BMI) instantly using your height and weight. BMI helps determine whether your weight falls within a healthy range.
अपनी लंबाई और वजन का उपयोग करके तुरंत अपना बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) ज्ञात करें। बीएमआई यह निर्धारित करने में मदद करता है कि आपका वजन स्वस्थ सीमा के भीतर आता है या नहीं।
BMI Categories (बीएमआई का वर्गीकरण )
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार BMI श्रेणियाँ:
|
BMI Range |
Category |
|
18.5 से कम |
Underweight (वजन कम ) |
|
18.5 – 24.9 |
Normal Weight (सामान्य वजन) |
|
25 – 29.9 |
Overweight (ज्यादा वजन ) |
|
30 या अधिक |
Obese (मोटापा) |
What is BMI? (बीएमआई क्या है ?)
Body Mass Index (BMI) is a simple calculation that uses your height and weight to estimate whether your body weight is healthy. It is widely used by healthcare professionals as a basic screening tool.
बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) एक सरल गणना है जो आपकी ऊंचाई और वजन का उपयोग करके यह अनुमान लगाती है कि आपका शरीर का वजन स्वस्थ है या नहीं। स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा इसे एक बुनियादी स्क्रीनिंग उपकरण के रूप में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
और अधिक जानकारी के लिए यहाँ click करें
BMI क्या है और इसकी गणना कैसे करें?
आइये जानें बॉडी
मास इंडेक्स का सही फॉर्मूला और स्वास्थ्य श्रेणियाँ
आपको पता है कि आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में स्वास्थ्य की निगरानी रखना सबसे पहली प्राथमिकता बन चुका है, अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण बहुत सी शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आपने भी अनुभव किया होगा की जब भी हम किसी डॉक्टर या फिटनेस ट्रेनर के पास जाते हैं, तो वे सबसे पहले हमारा वजन (Weight) और लंबाई (Height) मापते हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण यह जानना होता है कि क्या हमारा शरीर संतुलित वजन के दायरे में है या नहीं। इसी वजन (Weight) और लंबाई (Height) के संतुलन को वैज्ञानिक रूप से मापने वाले पैमाने को बॉडी मास इंडेक्स या बीएमआई (BMI - Body Mass Index) कहा जाता है।
इसका उपयोग कैसे किया जाए इसके बारे में यदि आप भी यह जानना चाहते हैं तो
हमारा BMI Calculator इसमें आपकी भलीभांति सहयोग कर सकता है। इसमें आपकी लंबाई के
हिसाब से आपका वजन सही है या आप कम वजन (Underweight) या मोटापे (Obesity) की श्रेणी में आ रहे हैं, तो यह विस्तृत गाइड आपके लिए है।
हमारे Hindi Calculator Point के इस लेख में हम समझेंगे कि बीएमआई (BMI) क्या है ?, इसका गणितीय सूत्र क्या है ?, और विभिन्न बीएमआई श्रेणियों का आपके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है।
बॉडी मास इंडेक्स (BMI) क्या है ? What is BMI ?
बॉडी मास इंडेक्स (BMI – Body Mass Index ) – यह एक सांख्यिकीय और चिकित्सकीय माप है, जो किसी व्यक्ति के वजन (Weight) और लंबाई (Height) के अनुपात का उपयोग करके यह अनुमान लगाता है कि उस व्यक्ति के शरीर में चर्बी या वसा (Body Fat) का स्तर सामान्य है या नहीं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO – world health organization) के अनुसार, बीएमआई किसी व्यक्ति के पोषण स्तर (Nutritional Status) और मोटापे (obesity) से जुड़ी संभावित बीमारियों जैसे: डायबिटीज (Sugar), उच्च रक्तचाप (BP – Blood Pressure) और हृदय रोग (Heart Disease) के खतरे की पहचान करने के लिए दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय प्राथमिक स्क्रीनिंग टूल (Screening Tool) है।
बीएमआई निकालने का फॉर्मूला (BMI Calculation Formula)
हमारे Hindi Calculator Point के BMI Calculator में बीएमआई निकालने का गणितीय सूत्र बेहद सरल और सटीक है,
जो इस प्रकार है:
|
BMI = WEIGHT (kg)/(HEIGHT (m))2 |
बीएमआई = वजन (किग्रा) / (ऊंचाई
(मी.) का वर्ग)
|
(वजन से ऊंचाई के वर्ग का
भाग देने पर प्राप्त होने वाली संख्यात्मक जानकारी ही बीएमआई है )
वजन: किलोग्राम (kg) में दर्ज करें।
ऊंचाई: मीटर (m) में दर्ज करें।
(नोट :- यदि आपकी लंबाई सेंटीमीटर में है, तो उसमें 100 का भाग देकर मीटर में बदलें, जैसे 170 सेमी = 1.70 मीटर)।
> उदाहरण: - मान लीजिए किसी व्यक्ति का वजन 75 किलोग्राम है और उसकी लंबाई 165 सेंटीमीटर (अर्थात् 1.65 मीटर) है, तो:
ऊंचाई का वर्ग (1.65 \times 1.65) = 2.7225
बीएमआई = 75 ÷ 2.7225 = 27.54
परिणाम: बीएमआई 27.54 अधिक वजन (Over Weight) की श्रेणी में आता है।
इस गुणा-भाग की पूरी प्रक्रिया को हाथ से करने के बजाय आप ऊपर दिए गए हमारे Hindi Calculator Point के BMI Calculator का उपयोग कर सकते हैं। इसमें केवल अपनी उम्र, लिंग, वजन और लंबाई भरें और एक क्लिक में अपना सटीक बीएमआई और स्वास्थ्य वर्ग प्राप्त करें।
WHO के अनुसार BMI की मानक
श्रेणियाँ (BMI
Categories)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वयस्कों के
लिए बीएमआई (BMI) को चार प्राथमिक श्रेणियों में विभाजित किया है:
|
बीएमआई रेंज (BMI Range) |
स्वास्थ्य श्रेणी (Category) |
स्वास्थ्य जोखिम (Health Risk) |
|
18.5 से कम |
कम वजन (Underweight) |
कुपोषण, कमज़ोर इम्यूनिटी, एनीमिया | |
|
18.5 – 24.9 |
सामान्य वजन (Normal
Weight) |
न्यूनतम स्वास्थ्य
जोखिम (आदर्श स्थिति) | |
|
25.0 – 29.9 |
अधिक वजन (Overweight) |
हृदय रोग और शुगर का
मध्यम जोखिम | |
|
30.0 या अधिक |
मोटापा (Obese) |
उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक, टाइप-2 डायबिटीज | |
(नोट: कुछ अध्ययनों में यह भी बताया गया है कि एशियाई मूल के लोगों की शारीरिक बनावट के कारण कई स्वास्थ्य संस्थाएं 23 से ऊपर को ही ओवरवेट और 27.5 से ऊपर को मोटापा (Obese) मानती हैं। अपने क्षेत्र के अनुसार आप पता कर सकते हैं।)
स्वस्थ बीएमआई बनाए रखने के 4 मुख्य उपाय, (4 way to manage your BMI)
* संतुलित आहार लें: अपने भोजन में रेशायुक्त (फाइबर-fiber), हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और फल शामिल करें। और अत्यधिक चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड जंक फूड से दूरी बनाएं।
* नियमित व्यायाम: सप्ताह में कम से कम 150 मिनट या 5 दिन मध्यम तीव्रता वाला व्यायाम
(जैसे तेज़ चलना, साइकिल चलाना,
योग या तैराकी) अवश्य करें।
* भरपूर पानी पिएं: दिन में कम से कम 2.5 से 3.5 लीटर (7 से 11
गिलास) पानी पीने से मेटाबॉलिज्म सुचारू रहता है और अस्वस्थ फैट कम करने में मदद
मिलती है।
* तनाव प्रबंधन और
पर्याप्त नींद: 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लें। तनाव में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो पेट के आसपास फैट जमा करने का मुख्य कारण
बनता है। इसलिए मेटाबोलिज्म को सुचारू करने के लिए शरीर को पर्याप्त विराम की
आवश्यकता होती है ।
(इस संबंध में अधिक जानकरी के लिए स्वास्थ्य सलाहकार या डॉक्टर से संपर्क करके अपनी जानकरी पुष्ट करके ही कोई कदम उठाया जाना चाहिए, हम यहाँ सिर्फ सूचनात्मक जानकरी उपलब्द्ध करा रहें हैं, इस पर पूर्ण निर्भरता आपके स्वविवेक से लिया गया फैसला हो सकता है ।)
अक्सर पूछे जाने वाले 10 सवाल (Top 10 FAQs)
Q1. एक स्वस्थ वयस्क के लिए आदर्श बीएमआई (Ideal BMI) कितना होना चाहिए ?
उत्तर – who के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क के लिए 18.5 से 24.9 के बीच का बीएमआई सबसे आदर्श और सुरक्षित माना जाता है।
Q2. क्या पुरुषों और महिलाओं के लिए बीएमआई अलग-अलग होता है?
उत्तर - मानक बीएमआई (Standard BMI) फॉर्मूला दोनों के लिए समान रहता है, लेकिन पुरुषों में मांसपेशियों का घनत्व (Muscle Mass) और महिलाओं में स्वाभाविक फैट प्रतिशत अलग होता है, इसलिए परिणामों का क्लिनिकल मूल्यांकन लिंग के आधार पर किया जाता है।
Q3. क्या बॉडीबिल्डर्स और एथलीटों के लिए बीएमआई सही पैमाना है?
उत्तर - नहीं, क्योंकि भारी कसरत और जिम करने वाले बॉडीबिल्डर्स में मांसपेशियों का भार अधिक होता है। बीएमआई फैट और मसल में अंतर नहीं कर पाता, इसलिए वे बिना मोटे हुए भी 'Overweight' या 'Obese' दिख सकते हैं। ऐसा ही भारी शारीरिक श्रम करने वालों के साथ भी हो सकता है ।
Q4. क्या बच्चों के बीएमआई की गणना वयस्कों की तरह ही होती है?
उत्तर -बच्चों और किशोरों (2 से 19 वर्ष) के लिए बीएमआई फॉर्मूला समान होता है, लेकिन उनके परिणाम की तुलना उम्र और लिंग आधारित बीएमआई पर्सेंटाइल चार्ट (BMI Percentile) से की जाती है।
Q5. अगर मेरा बीएमआई 18.5 से कम है, तो इसका क्या अर्थ है?
उत्तर - इसका अर्थ है कि आपका वजन आपकी ऊंचाई के अनुपात में कम है। इससे शरीर में पोषण की कमी, हड्डियों की कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसके अनुसार अपने भोजन को व्यवस्थित करें।
Q6. क्या अधिक बीएमआई होने से हृदय रोग का खतरा बढ़ता है?
उत्तर - हाँ, 25 से अधिक बीएमआई होने पर धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमने, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के दौरे (Heart Attack) का जोखिम सामान्यतः काफी बढ़ जाता है, इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
Q7. बीएमआई और बॉडी फैट पर्सेंटेज में क्या अंतर है?
उत्तर - बीएमआई केवल लंबाई और वजन का अनुपात बताता है, जबकि बॉडी फैट पर्सेंटेज यह सटीक जानकारी देता है कि आपके कुल शरीर के भार में वसा (Fat) का वास्तविक हिस्सा कितना प्रतिशत है।
Q8. अपना बीएमआई कितनी बार चेक करना चाहिए?
उत्तर - यदि आप वजन घटाने या बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं, तो महीने में एक या दो बार बीएमआई की जांच करना अपनी प्रगति देखने के लिए पर्याप्त है।
Q9. क्या केवल बीएमआई कम करने से वजन हमेशा के लिए संतुलित रहता है?
उत्तर - नहीं, बीएमआई सामान्य करने के बाद भी उसे बनाए रखने के लिए लगातार स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित खान-पान का पालन करना अनिवार्य है। और इसके लगातार मोनिटरिंग के लिए आप हमारे hindi calculator point के BMI Calculator का सतत निशुल्क उपयोग कर सकते हैं ।
Q10. Hindi Calculator Point के ऑनलाइन BMI Calculator का क्या लाभ है?
उत्तर - यह बिना किसी जटिल गुणा-भाग के सेकंडों में आपकी आयु, लिंग, लंबाई और वजन के अनुसार आपकी सटीक स्वास्थ्य श्रेणी और रिपोर्ट प्रस्तुत कर देता है, जिसे आप सीधे सेव या चेक कर सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ