BMI Calculator – Calculate Your Body Mass Index Online Free

BMI CALCULATOR generating PDF

BMI Calculator क्या है? BMI कैसे Calculate करें | Hindi Calculator Point

यहाँ जानकारी भरें और BMI प्राप्त करें साथ ही PDF भी डाउनलोड करें




Please Click Here for BMI details


BMI Calculator in Hindi

वर्तमान की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद और फिट रहना सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि वजन कम या ज्यादा होना ही फिटनेस का पैमाना है, मगर इससे हमारे फिटनेस या सही शारीरिक मापदंड और संतुलन की पहचान नहीं होती बल्कि मेडिकल साइंस के अनुसार आपके शरीर की बनावट और वजन के सही संतुलन को मापने का सबसे सटीक तरीका BMI (Body Mass Index) है।

यदि आपने अभी तक इसको नहीं सुना/पढ़ा है तो इसे आपको जानना चाहिए की आपकी लंबाई के हिसाब से आपका वजन सही है या नहीं ?, इसके लिए हमारा BMI Calculator in Hindi आपके लिए सबसे आसान और सटीक टूल है। यहाँ आप सिर्फ 10 सेकंड में अपना BMI चेक कर सकते हैं और अपनी हेल्थ रिपोर्ट free online BMI Calculation, PDF फॉर्मेट में मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।

BMI (बॉडी मास इंडेक्स) क्या होता है ? (What is Body Mass Index)

BMI का फुल फॉर्म है Body Mass Index जो कि एक वैज्ञानिक फॉर्मूला है, इसमें किसी व्यक्ति की लंबाई (Height) और वजन (Weight) के अनुपात को मापकर यह बताया जाता है कि उसका वजन किस श्रेणी में आता है जैसे की - सामान्य (Normal), कम (Underweight), अधिक (Overweight) या मोटापे (Obese) की श्रेणी ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर वयस्क को अपना BMI समय-समय पर जांचना चाहिए या ट्रैक करते रहना चाहिए।

BMI निकालने का फॉर्मूला (BMI Formula)

BMI की गणना में वजन किलोग्राम में और ऊंचाई सेंटीमीटर में लिया जाता है और उसे भाग दिया जाता है जिसका सूत्र इस प्रकार है :

BMI = वजन (किग्रा. में) / (ऊंचाई (सेमी. में))2

या BMI = वजन (किग्रा. में) ÷ (ऊंचाई (सेमी. में))2

उदाहरण:

यदि आपका वजन 70 kg है और लंबाई 170 cm (1.70 m) है: तो BMI = 24.22

आपका बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच है, जो कि यह बताता है कि आपका वजन बिल्कुल सामान्य है। इसको निम्न सारणी से समझते हैं –

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार BMI श्रेणियाँ:

BMI Range

Category

18.5 से कम

Underweight (अंडरवेट - वजन कम )

18.5 – 24.9

Normal Weight (सामान्य वजन)

25 – 29.9

Overweight (ज्यादा वजन )

30 या अधिक

Obese (मोटापा)

 

हमारे BMI कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

हमारी वेबसाइट free online Hindi Calculator Point पर दिए गए ऑनलाइन टूल से अपना BMI जांच कर सकते हैं जो कि बेहद आसान है, निम्न स्टेप्स को दोहराते जाइये :

step 1 -  नाम दर्ज करें: सबसे पहले इनपुट बॉक्स में अपना नाम लिखें ताकि वह आपकी रिपोर्ट पर प्रिंट हो सके।

step 2 -  वजन डालें: अपना वर्तमान वजन किलोग्राम (kg) में दर्ज करें।

 step 3 - लंबाई दर्ज करें: अपनी कुल लंबाई सेंटीमीटर (cm) में लिखें (जैसे- 5 फुट 7 इंच = लगभग 170 cm)।

 step 4 -  'Calculate BMI' पर क्लिक करें: बटन दबाते ही स्क्रीन पर आपका सटीक BMI स्कोर और कैटेगरी आ जाएगी।

step 5 -  'Download PDF Report' पर क्लिक करें: अपनी पूरी डिटेल, तारीख और हेल्थ कैटेगरी के साथ अपनी व्यक्तिगत PDF रिपोर्ट सेव करें।

BMI को संतुलित रखने के आसान टिप्स

 a. संतुलित आहार लें: हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और मौसमी फलों को डाइट में शामिल करें।

 b. नियमित एक्सरसाइज: रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चलना, रनिंग, योग या साइकलिंग करें।

c. पर्याप्त नींद लें: शारीरिक फिटनेस का गहरा रिश्ता नींद से है इसके लिए हमको 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए जो कि हार्मोनल संतुलन बनाए रखती है और वजन बढ़ने से रोकती है।

d. प्रोसेस्ड फूड से बचें: ज्यादा चीनी, जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स के साथ तले भुने खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Frequently Asked Questions - FAQs)

प्रश्न 1. एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य BMI कितना होना चाहिए?

उत्तर - एक वयस्क पुरुष या महिला का सामान्य (Normal) BMI 18.5 से 24.9 के बीच माना जाता है।

प्रश्न 2. क्या BMI पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग होता है?

उत्तर - वयस्क पुरुषों और महिलाओं के लिए BMI फॉर्मूला और सामान्य सीमा (18.5–24.9) एक ही होती है। हालांकि, महिलाओं में प्राकृतिक रूप से फैट प्रतिशत पुरुषों की तुलना में थोड़ा अधिक होता है।

प्रश्न 3. क्या बॉडीबिल्डर्स के लिए BMI सही पैमाना है?

उत्तर - नहीं। बॉडीबिल्डर्स और एथलीटों के शरीर में मांसपेशियों (Muscle Mass) का वजन अधिक होता है, इसलिए उनका BMI ओवरवेट दिख सकता है, भले ही उनके शरीर में फैट बहुत कम हो।

प्रश्न 4. बच्चों का BMI बड़ों से अलग कैसे मापा जाता है?

उत्तर - बच्चों और किशोरों (2 से 19 वर्ष) के लिए BMI की गणना उम्र और जेंडर के 'पर्सेंटाइल' (Percentile) चार्ट के आधार पर की जाती है।

प्रश्न 5. अगर मेरा BMI 25 से ऊपर है तो क्या मुझे तुरंत दवा लेनी चाहिए?

उत्तर - नहीं। BMI 25–29.9 ओवरवेट श्रेणी में आता है। इसे आप अपनी डाइट में बदलाव और नियमित एक्सरसाइज से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

प्रश्न 6. BMI कम (Underweight) होने से क्या नुकसान हैं?

उत्तर - कम BMI से शरीर में पोषक तत्वों की कमी, एनीमिया, कमजोर हड्डियां (ऑस्टियोपोरोसिस) और बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

प्रश्न 7. क्या BMI पेट की चर्बी (Belly Fat) को अलग से मापता है?

उत्तर - नहीं। BMI पूरे शरीर के वजन को मापता है। पेट की चर्बी मापने के लिए कमर की परिधि (Waist Circumference) या Waist-to-Hip Ratio अधिक उपयोगी होता है।

प्रश्न 8. मुझे अपना BMI कितनी बार चेक करना चाहिए?

उत्तर - महीने में एक बार सुबह खाली पेट अपना वजन और BMI जांचना फिटनेस ट्रैक करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

प्रश्न 9. क्या इस कैलकुलेटर से जनरेट की गई PDF रिपोर्ट फ्री है?

उत्तर - हाँ, हमारी वेबसाइट पर PDF हेल्थ रिपोर्ट जनरेट और डाउनलोड करना 100% मुफ्त है।

प्रश्न 10. क्या हाई BMI से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है?

उत्तर - हाँ। 30 से अधिक BMI शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी रखना ही तंदुरुस्ती की पहली सीढ़ी है। हमारे हिन्दी कैलकुलेटर पॉइंट के BMI कैलकुलेटर से आज ही अपना BMI चेक करें, अपनी पीडीएफ रिपोर्ट डाउनलोड करें और स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं।

Thanks for visit Hindi Calculator Point

BMI Calculator in Hindi
 * बॉडी मास इंडेक्स क्या है
 * BMI कैसे निकालें
 * BMI Chart in Hindi
 * Ideal Weight for Height in Hindi
 * BMI Formula in Hindi
 * Download BMI Report PDF

 * लंबाई के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए
 * फ्री ऑनलाइन बीएमआई कैलकुलेटर हिंदी
 * नॉर्मल बीएमआई कितना होता है
 * बीएमआई कैलकुलेट करने का सही तरीका
 * वजन कम करने के लिए बीएमआई चार्ट
 * Body Mass Index formula and calculation in Hindi

BMI Calculator, Health Tools, BMI in Hindi, Fitness, Body Mass Index, Health Tips, Hindi Calculator Point, Free PDF Report

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ